सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन बेनूर में आयोजित किया गया। जिले के सम्माननीय नागरिकों के शिक्षा, स्वास्थ्य, कल्याण एवं चहुमुंखी विकास के लिये कार्य करना जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है। शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार लोक शिकायतों के त्वरित निराकरण, विकास कार्यों के आवश्यकतानुसार स्वीकृत करने एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिले के ग्राम पंचायत एवं हाट बाजार के दिन शिविर लगाकर प्राप्त आवेदनों को निराकरण करने हेतु शिविर आयोजित किया जा रहा है।
जिला स्तरीय शिविरों में जिला स्तर के अधिकारियों को शिविर में उपस्थित रहने निर्देशित किया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम ने जनसमस्या निवारण शिविर को संबोधित करते कहा कि विभागीय अधिकारी प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण करें, साथ ही आवेदक को लिखित में सूचना भी दें। उन्होंने आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों में प्राप्त आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण करने निर्देशित किए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लिए संचालित महिला एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास की योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने शत प्रतिशत लाभ उठाने की अपील की।
शिविर में गर्भवती माताओं का गोद भराई और बच्चों को अन्नप्राशन उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा कराया गया। सरपंच रैनी मरकाम ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने शिविर में उपस्थित लोगों से अपील किया, उन्होंने ग्राम पंचायतों के सरपंचों से आग्रह किया| उन्होंने शिविर में लगाई गई विभागीय स्टालों का अवलोकन करते हुए|
प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। शिविर में पशुधन विकास, आयुष, महिला एवं बाल विकास विभाग, विद्युत अक्षय ऊर्जा, उद्यानिकी और कृषि विभाग के अधिकारियों को राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर ग्रामीणों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। एसडीएम पाटिल द्वारा शिविर में आए ग्रामीणों से उनकी समस्याओं और मांगों के बारे में जानकारी लेकर शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया। उन्होंने ग्रामीणों की मांगों और समस्याओं को प्राथमिकता के साथ दूर करने का आश्वासन दिया।
बेनूर के जनसमस्या निवारण शिविर में कुल 101 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 46 आवेदनों का शिविर स्थल पर ही निराकरण किया गया। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, सर्व आदिवासी समाज के



