सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | भारत के संविधान निर्माता, समाज सुधारक और महान न्यायवादी डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को पूरे देश में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाती है। इस अवसर पर हम उन्हें उनकी अपार योगदान के लिए याद करते हैं, जिन्होंने समाज के सबसे निचले तबके के लोगों के लिए समानता और न्याय की लड़ाई लड़ी।
डॉ. अंबेडकर ने भारतीय समाज में व्याप्त जातिवाद और असमानता के खिलाफ संघर्ष किया और उनकी दूरदर्शिता ने भारतीय संविधान को आकार दिया, जो आज भी भारत के लोकतंत्र का आधार है। उनकी मेहनत और समर्पण ने न केवल दलितों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों को सुनिश्चित किया, बल्कि पूरे समाज को समानता और न्याय की दिशा में प्रेरित किया।
इस जयंती के अवसर पर दिनांक 14अप्रैल 2025 समय दोपहर २ बजे से ज़िला पंचायत नारायणपुर सभा कक्ष में ज़िला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।
कार्यक्रमों का विवरण:
1.आधिकारिक आयोजन –ज़िला पंचायत कार्यालय में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए जाएंगे।साथ ही संविधान के प्रस्तावना का वाचन किया जाएगा ।
2.माननीय मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री जी का वर्चुअल उदबोधन एवं छत्तीसगढ़ शासन के अभिनव पहल “आपके द्वार साय सरकार“ महाभियान का शुभारंभ विशेष पखवाड़ा 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 आवास सर्वे पूर्ण किये जाने के संबंध में जानकारी प्रदान किया जाएगा।
3.डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देते हुए डीबीटी एवं कैश निकालने के अवसर ग्राम स्तर तक सुनिश्चित किए जाने हेतु अटल सुविधा केंद्र स्थापना कर 10 ग्राम पंचायत सरपंच के साथ सीएससी वीएलई का अनुबंध किया जाएगा।
4.ग्राम पंचायत स्तर पर भूजल संरक्षण एवं वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर के संबंध में जानकारी दिया जाएगा।
संगोष्ठी और सम्मेलन –माननीय सांसद माननीय विधायक जी,स्थानीय जनप्रतिनिधि जिला पंचायत अध्यक्ष,उपाध्यक्ष एवं सदस्य,जनपद अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/सदस्य एवं सदस्य,10 ग्राम पंचायत सरपंच,विभिन्न समाज प्रमुख एवं ज़िले के गणमान्य नागरिक इत्यादि की उपस्थिति प्रार्थनीय है।



