सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | नारायणपुर जिले के ग्राम पंचायत पालकी में ग्रामीणों की नेटवर्क समस्या का समाधान करने के लिए तीन वर्ष पूर्व एक मोबाइल टॉवर लगाया गया था, लेकिन हैरानी की बात है कि यह टॉवर आज तक सक्रिय नहीं हो पाया है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि टॉवर लगने से उन्हें उम्मीद थी कि जल्द ही मोबाइल और इंटरनेट सेवा बेहतर होगी, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी नेटवर्क सुविधा शुरू नहीं की गई। इससे ग्रामीणों को मोबाइल संचार, ऑनलाइन पढ़ाई, बैंकिंग और अन्य डिजिटल सेवाओं में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



