सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | एक ट्रक द्वारा पुल-पुलिया निर्माण हेतु पाईप लोड कर ले जाते समय ग्राम कस्तुरमेटा-2 के ग्रामीणों द्वारा कुतुल से पदमकोट तक जाने के लिए लिफ्ट लिया गया था कि कुतुल बेड़माकोटी के मध्य ढलान पर यह ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई।
इस दुर्घटना में ग्राम कस्तूरमेटा-2 के निवासी जमुनी गोटा उम्र 28 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गई। ट्रक के ड्राइवर समेत अन्य तीन ग्रामीणों को मामूली चोट आई। जिन्हें नारायणपुर पुलिस तथा आईटीबीपी सुरक्षा बलों के द्वारा प्राइवेट वाहन से कुतुल कैंम्प में लाकर प्राथमिक उपचार देकर आईटीबीपी के एम्बुलेंस के माध्यम से बेहत्तर उपचार हेतु जिला अस्पताल नारायणपुर रवाना किया गया।
घायल ग्रामीणों के नाम 1. किये गोटा उम्र 30 वर्ष निवासी पदमकोट कस्तुरमेटा 2. लखन गोटा उम्र 02 वर्ष पिता किये गोटा निवासी पदमकोट कस्तुरमेटा 3. सोनू वड़े उम्र 28 वर्ष ।
उक्त घटना में सज्ञंान लेते हुऐ उचित वैधानिक कार्यावाही की जा रही है।



