सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | आज अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर जिले में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त प्रयास से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस रक्तदान शिविर में 100 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसमें आईटीआई के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम में एसडीएम गौतम पाटिल, जनपद सीईओ तथा नीति आयोग के अधिकारियों ने स्वयं रक्तदान कर सभी के लिए प्रेरणा का कार्य किया। इस अवसर पर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं,
जिला सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एस. राज, ब्लड बैंक प्रभारी सुभाष गुप्ता तथा रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी अध्यक्ष कमलजीत सिंह आहुजा, सचिव पंकज जैन और प्रदेश प्रतिनिधि नरेंद्र मेश्राम उपस्थित थे।
साथ ही रेड क्रॉस की वॉलेंटियर्स चम्पा, रासो, चंद्रिका एवं रामुलाल ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। आदिवासी समाज के संरक्षक रूपसाय सलाम और बृजमोहन देवांगन ने कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों को शुभकामनाएं दीं और रक्तदान के महत्व को रेखांकित किया।



