अमित दुबे की रिपोर्ट :-
बिलासपुर | रतनपुर के स्वामी आत्मानन्द शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल थाना रोड रतनपुर में सुशासन तिहार के अंतिम चरण का पहला समाधान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 1 से 7 वार्ड के 305 आवेदन प्राप्त हुए का निराकरण किया गया।
तहसीलदार शिल्पा भगत ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कियाऔर बताया कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासकीय योजनाओं को सरलता और सुगमता से जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि नागरिक संबंधित विभागों के स्टॉलों पर आवेदन कर योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।
शिविर में जन-जागरूकता और सेवाएं
शिविर में नगर पालिका रतनपुर के 1 से 7 वार्ड के लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे।जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान सभी विभाग ने अपनी योजनाओं और शिकायतों के निराकरण की जानकारी दी।तहसीलदार शिल्पा भगत ने आश्वस्त किया कि सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया गया है
उन्होंने बढ़ते जल संकट और भीषण गर्मी को देखते हुए जल संरक्षण, पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी की अपील की।
इस अवसर पर तहसीलदार शिल्पा भगत ,नगरपालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप ,नपा सीएमओ खेल सिंह पटेल , नपा उपाध्यक्ष बिनु निराला ,पार्षद हकीम मोहहमद , मनोज पाटले , इंदु यादव , वार्ड 3 के पार्षद प्रतिनिधि ,सहित सभी विभाग के आला अधिकारी उपस्थित रहे ।
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा अंतिम ब्यक्ति तक समस्या के समाधान के लिये कार्य किया जा रहा है और किया जायेगा
शिविर को संबोधित करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक समस्या के समाधान के लिए कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के सुशासन में नगर के सभी लोगो का विकास होगा।
विकास कार्य के लिए धन राशि की कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सभी वर्गों के हित का ध्यान रख रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास प्लस सर्वे किया जा रहा है,ताकि एक भी पात्र हितग्राही सर्वे सूची में नहीं छूटे और सभी को पक्का आवास मिले। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड, महतारी वंदन योजना अंतर्गत हितग्राही लाभान्वित हो
शिविर में हितग्राहियों को प्रदान किया गया
स्वामी आत्मा नन्द शासकीय कन्या सेकंडरी स्कूल में आयोजित शिविर में हितग्राहियों को राशन कार्ड, श्रम कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, सहकारिता विभाग द्वारा 50-50 हजार का चेक, राजस्व विभाग द्वारा ऋण पुस्तिका प्रदान किए गए।
आवेदनों का विवरण
नगरपालिका 1 से 7 वार्ड के अंतर्गत कुल 305 आवेदन मांग औऱ शिकायत के प्राप्त हुए थे जिसमें विद्दुत विभाग को 20 आवेदन ,वन विभाग को 23 आवेदन, जल संसाधन बेलगहना को 1 आवेदन,पुलिस विभाग को 1 आवेदन,शिक्षा विभाग को 19 आवेदन,स्वास्थ विभाग को 2 आवेदन,नगरपालिका परिषद को 211 आवेदन,राजस्व विभाग को 28 आवेदन प्राप्त हुआ था जिसमे सभी विभग्ग के अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरांत सभी आवेदनों का निराकरण करने की जानकारी दी गयी ।




