अमित दुबे की रिपोर्ट
बिलासपुर | बिलासपुर रतनपुर पुण्य श्लोक राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के 300 वीं जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी रतनपुर मंडल अध्यक्ष दुर्गा कश्यप बबलू के नेतृत्व जगदेव बंध तलाब और वहां स्थित शिव मंदिर प्रांगण घाट पचरी और आस पास की साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया गया इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दुर्गा कश्यप माता अहिल्याबाई होल्कर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को उनके कार्यकाल की जानकारी दिया।
साफ सफाई का लिया संकल्प
इस मौके पर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में झाड़ू लेकर स्वच्छ भारत के तहत साफ सफाई का लिया संकल्प और सफाई शुरू की गई मन्दिर परिसर के आसपास पड़ी पन्नी, कूड़ा, कचरा आदि को बीन कर कार्यकर्ता गण ने साफ और स्वच्छ बनाया।
नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश
मौजूद लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि हम सभी को अपने घर के आसपास एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता का विशेष ध्यान देना चाहिए कोशिश करें कि जो भी खाए-पिएं उसे सड़क किनारे रखें कूड़ेदान में ही डाले। कूड़े कचरे को सड़क या सार्वजनिक स्थल पर ना फेंके
मंडल महामंत्री ज्वाला कौशिक
मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं लोगों को जानकारी देते हुए कहा की राज माता अहिल्याबाई होल्कर विषम परिस्थितियों में भी अपने राज्य को सशक्त बनाने के साथ जनता की भलाई खासकर महिलाओं के उत्थान,और सम्मान के लिए कई विशेष योजनाएं चलाईं। तोड़फोड़ कर दिए गए मंदिरों का जीर्णोद्धार भी उनके द्वारा कराया गया। उन्होंने उस समय जनता के हित में बहुत सी धर्मशालाएं भी बनवाई। राजमाता अहिल्याबाई होल्कर मालवा साम्राज्य की रानी थीं उन्हें भारत की सबसे दूरदर्शी महिला शासकों में से एक माना जाता है।
18वीं शताब्दी में मालवा की महारानी के रूप में धर्म का संदेश फैलाने में और औद्योगीकरण के प्रचार-प्रसार में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा स्वच्छता अभियान में मुख्य रूप से उपस्थित थे लवकुश कश्यप, दुर्गा बबलू कश्यप, डा सुनिल जायसवाल, संतोष तिवारी, सुरेश सोनी, रविंद्र दुबे,संतोष यादव, ज्वाला कौशिक, प्रशांत यादव, बीनू निराला,ज्ञानेंद्र कश्यप,दिनेश प्रभाकर, शिवमोहन बघेल, डा चंद्र कुमार,सूरज कश्यप, राजकुमारी बिसेन,इंदु यादव, विजय,हर्ष पटेल, शंकर राव,रामा जायसवाल, राहुल कश्यप, प्रेमांशु तिवारी, कुश कहरा, द्वारिका पटेल,रामायण वैष्णव, कृपाल सिंह,रामायण श्यामले,मनोज सारथी, दिलीप रजक,नाथू राम, रामकुमार कश्यप, प्रहलाद कश्यप,एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी सख्या उपस्थित रहे।



