सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर मार्ग में रोजाना सैकड़ों माइंस की वाहनों की आवाजाही से सड़क का दम निकल गया है सड़क से डामर पुरी तरह से उखड़ कर गड्ढों में तब्दील हो गई है। गर्मी के दिनों में सड़क से धूल के गुब्बारे उड़ने लगती है तो बारिश के दिनों में सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है।
धूल के गुब्बारे से परेशान कनेरा गांव की सैकड़ों महिलाओं ने मुख्य सड़क पर चक्का जाम कर माइंस की ट्रको को रोक दिया।इस दौरान लगभग 8 घंटे तक माइंस की वाहनों के पहिए थम गये थे और सड़क पर ट्रकों की लंबी कतार लग गई।
मामले को तूल पकड़ता देख निको कंपनी ने मौके पर पानी टेंकर से सड़क पर पानी छिड़काव कर मामले को शांत करने की कोशिश की परन्तु आक्रोशित महिलाएं सड़क निर्माण करने और सड़क पर रोजाना पानी डालने की मांग पर अड़ी रही।
हालांकि कुछ देर बाद मौके पर छोटेडोंगर पुलिस और निको प्रबंधन पहुंचकर महिलाओं को समझाइश देते हुए मार्ग को बाहाल किया।



