सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर :- कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के उपस्थिति में जिला पंचायत के सभा कक्ष में जिला स्तरीय शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया गया |
जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद ने जानकारी दी है कि हायर सेकेंडरी स्कूल में 01, पूर्व माध्यमिक शाला में 47, प्राथमिक शाला में 69 शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया गया |
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, जिला शिक्षा अधिकारी सहित विकासखंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित थे



