गुण्डरदेही | जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के द्वारा सोसायटीयों में खरीफ फसल के लिए डीएपी,यूरिया एवं अन्य आवश्यक खाद की भारी किल्लत एवं निजी विक्रेताओं द्वारा खाद की कालाबाजारी कर मनमाने दर पर विक्रय करने के विरोध में सेवा सहकारी समिति कलंगपुर में धरना प्रदर्शन कर माननीय मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन तहसीलदार गुंडरदेही कोमल ध्रुव को सौंपा गया!
ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष भोजराज साहू ने ज्ञापन में कहा है कि किसानों को पहले तो बीज के लिए भटकना पड़ा,जैसे तैसे व्यवस्था करके बोआई कार्य किये हैं!अब आवश्यक रासायनिक खाद डीएपी, यूरिया,ग्रोमोर,सुपर फॉस्फेट एवं पोटाश की सभी सोसायटियों में भारी किल्लत है जबकि निजी खाद विक्रेताओं के पास आसानी से पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है,जिसे कालाबाजारी कर मनमाने दर पर बेचा जा रहा है और किसान नगदी में खरीदने विवश हैं!इससे भाजपा सरकार का किसान विरोधी चेहरा उजागर हो गया है\
क्योंकि व्यापारियों को लाभ पहुंचाने के लिए सोसायटियों में कृत्रिम खाद संकट पैदा किया गया है!मुख्यमंत्री जी से मांग किया गया है कि तत्काल सोसायटियों में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाए एवं कालाबाजारी पर अंकुश लगाया जाए,अन्यथा आगामी 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मल्लिकार्जुन खरगे जी के नेतृत्व में रायपुर में जवान-किसान-संविधान सभा के माध्यम से भाजपा सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे!
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जोन अध्यक्ष एवं पूर्व प्राधिकृत अधिकारी तरुण साहू,प्रतापचन्द जैन,वरिष्ठ किसान नेता बलदुराम साहू,पूर्व सरपंच अश्वनी सोनकर,ओमप्रकाश यादव,मोजीराम साहू,सेक्टर प्रभारी गिरेन्द्र यादव,लवकेश यदु,गोपीराम साहू,भोलाराम साहू,के के कटेन्द्र,बूथ अध्यक्ष बसंत ठाकुर,रेखराम ठाकुर,युवराज साहू,बसंत चंद्राकर,उमेन्द्र राम साहू,राजाराम धनकर,ग्वाल सिंह साहू,धरम दास रात्रे,गिरधारी लाल चतुर्वेदी,पूरन महिपाल,आरती राम गंजीर,द्वारिका सिन्हा,घनाराम साहू,केदार साहू,रोमलाल साहू,मरई लाल पारधी,कुन्दल सिन्हा, रमशीला सिन्हा,होमप्रकाश साहू,खिलेंद्र साहू,जगतु राम साहू,पवन साहू,पूरन धनकर,कामता रात्रे,सुखदेव देवांगन,नारायण साहू,शिशुपाल पारधी,इतवार पारधी,मोहन लाल रात्रे सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के कृषक एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे!



