दुर्ग| छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग के क्षेत्रीय मुख्यालय में पदस्थ अधीक्षण अभियंता श्री विलास सवड़े एवं निज सचिव श्री एन.ए.कुरैशी के सेवानिवृत्त होने पर कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर भावपूर्ण विदाई दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अभियंता श्री संजय खंडेलवाल, अतिरिक्त मुख्य अभियंता एच.के.मेश्राम एवं अधीक्षण अभियंता श्री एस.मनोज द्वारा दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों को शॉल-श्रीफल से सम्मानित किया गया एवं उपहार भेंट कर शुभकामनायें दी गई।
इस अवसर पर मुख्य अभियंता श्री खंडेलवाल ने कहा कि सरल, सहज एवं सौम्य व्यक्तित्व के धनी दोनों ही अधिकारी अपनी सेवा अवधि में विद्युत कंपनी में अपने कार्यों के प्रति बहुत ही समर्पित, सजग एवं तत्पर रहें। उन्होंने जीवन के नये अध्याय की शुरुआत के लिए श्री सवड़े एवं श्री कुरैशी को शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की। सेवानिवृत्त हो रहे श्री सवड़े एवं श्री कुरैशी ने अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा करते हुए सेवाकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।
आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अभियंता कार्यालय दुर्ग से सुपेला जोन में स्थानांतरित हुए कार्यालय सहायक श्रेणी तीन श्री अभिषेक सिंह को भी भावभीनी बिदाई दी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ कल्याण अधिकारी श्री डी.के.डुम्भरे, कार्यपालन अभियंता द्वय दुर्गेश नंदिनी एवं अनसुईया ठाकुर तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री संतोष साहू, प्रकाशन अधिकारी माया चन्द्राकर, विधि अधिकारी सुश्री रश्मि शर्मा, निज सचिव श्री बी.एस.राजपूत एवं प्रशासनिक अधिकारी श्री एल.पी.चौधरी सहित सभी स्टाफ उपस्थित रहे।



