जगदलपुर: जगदलपुर नगर निगम में राजनीति काफी गरमाई गई है. अब कमरे को लेकर विपक्ष ने ऐसा आन्दोलन शुरू कर दिया हैं. जिससे निगम मे आने जाने वालों की नजर एकाएक रुक गई हैं. और विपक्षी पर्षद दल महापौर के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए महापौर दगाबाज का गाना भी गा रहे हैं.
दरअसल नेता प्रतिपक्ष के लिए कमरे नही दिए जाने को लेकर विवाद शुरूहो गया हैं. और जो कमरा नेताप्रतिपक्ष को दिया गया हैं उसको कांग्रेसी लेना नहीं चाहते और जो पहले से नेता प्रतिपक्ष के लिए कमरा दिया गया था उसी कमरे को मांगा जा रहा हैं. वही कांग्रेसी पार्षदों ने आज अपना विरोध जताए हुए अनोखा प्रदर्शन किया हैं. सदन के बाहर जमीन के बैठ कर लोगो को समस्या को सुन रहे हैं. और महापौर पर दगाबाज करने का आरोप लगा रहे हैं.
वही प्रदर्शन कर रहे नेता प्रतिपक्ष और उपनेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस महापौर के खिलाफ भाजपा ने विरोध किया था अब वही महापौर उनके लिए इमानदार हो गई है.और जो कमरा नेता प्रतिपक्ष के लिए हैं उसे अपने सभापति को दे दिया. जबकि उनकी सरकार मे भाजपा के नेता प्रतिपक्ष को कांग्रेस ने दिया था.अब भाजपा नेता कमरे को लेकर राजनीत कर रहे हैं.
वही इस मामले को लेकर महापौर ने कहा की कांग्रेस इतने कमजोर हो गए हैं की कमरे की राजनीति कर रहे हैं वे पहले भी महिला का अपमान किया था और अब भी अपमान कर रहे हैं साथ ही कहा को कौन दगाबाज हैं ये शहर की जनता जानती हैं और इनके कहने से महापौर दगाबाज नहीं होगी.






