अमित दुबे की रिपोर्ट :-
रतनपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र के पोंडी मोड़ पर बन रहे राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) ठेकेदार की लापरवाही से गड्ढों की वज़ह से एक बार फिर दुर्घटना का कारण बन गई। स्कूटी सवार युवक को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की जानकारी मिलते ही रतनपुर थाना की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। टीम में आरक्षक सुदर्शन सिंह, हितेंद्र लोनिया एवं वाहन चालक रामकुमार धीवार शामिल थे। टीम ने घायल युवक वीरेंद्र कुमार साहू, पिता भिखम प्रसाद साहू, निवासी ग्राम पचरा खलेपारा को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सीएससी रतनपुर पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बिलासपुर सिम्स रीफर किया गया।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि निर्माणाधीन एनएच पर सुरक्षा के कोई ठोस इंतजाम नहीं हैं, जिससे आए दिन वाहन चालकों को हादसे का शिकार होना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द सड़क दुरुस्तीकरण और सुरक्षा संकेतकों की मांग की है।



