नारायणपुर – अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तार के विरोध मे जिला शहर ब्लॉक कांग्रेस के तत्वाधान मे नेशनल हाइवे 130 डी पर आवाज़वाही रोक दी गयी नेशनल 130 डी जय स्तम्भ चौक मे कांग्रेस पदाधिकारी सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता चक्कजाम करने एकत्रित हुए! चक्का जाम मे छत्तीसगढ़ बचाओ- अडानी भगाओ, विपक्ष की आवाज़ दबाना बंद करो, ईडी का दुरूपयोग बंद करो, के नारे गूंजते रहे!
कांग्रेस पदाधिकारीयों ने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हसदेव और तमनार के जंगलो की कटाई और केंद्र सरकार के द्वारा माइनिंग एरिया को उद्योग पतियों को देने जैसे मुद्दों पर भूपेश बघेल विधानसभा मे प्रश्न काल मे बहस चाहते थे किन्तु भूपेश बघेल के घर से निकलने के पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र चैतन्य बघेल को ईडी द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाना चाहता है!
चक्का जाम कार्यक्रम मे प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनू नेताम, सचिव राजेश दीवान, देवनाथ उसेंडी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिसेल नाग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रशीला कश्यप, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बोधन देवांगन, एनएसयूआई अध्यक्ष विजय सलाम, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष सुनीता मांझी, उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाल, गजा पटेल, शेख तौहीद अहमद, वीपी शुक्ला, संतोष राव, संजय राय, सोनिका पोर्ते, सुलोता मण्डल, शब्बीर बढ़गुजर, रमेश ध्रुव, एवं सैकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित थे!



