पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.) ने पुलिस अधीक्षक सभागृह में समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों का क्राईम मीटिंग लेकर लंबित अपराधों का समीक्षा करते हुए अपराधों के अनुरूप समय-सीमा निर्धारित कर समय-सीमा में लंबित अपराध/मर्ग एवं गुम इंसान की विवेचना पूर्ण करने का निर्देश दिया।
उन्होने कहा कि विशेषकर वर्ष 2024 या इसके पूर्व के घटित/लंबित मामले हैं उनका शीघ्रता से अपने अनुभाग के एसडीओपी से मार्गदर्शन प्राप्त कर निराकरण करें और आगामी क्राईम मीटिंग के पूर्व विवेचना की प्रगति रिपोर्ट के साथ अद्यतन जानकारी लेकर उपस्थित होंगे। अगले बैठक में जिले के सभी अपराधों का वन-टू-वन समीक्षा किया जावेगा, विवेचना में किसी प्रकार से देरी और लापरवाही दोनो ही बर्दाश्त नहीं किये जायेंगे।
इस दौरान उन्होने अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर जोर देते हुए प्रशासनिक कसावट के लिये कड़े शब्दों में थाना प्रभारियों को बेहतर कार्य करने की बात कही। इसके साथ ही अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों को अपने क्षेत्राधिकार के थाना/कैम्प में भ्रमण कर थाना प्रभारियों का मार्गदर्शन करने तथा पुलिसिंग को बेहतर बनाने के निर्देश दिये।
भापुसे रोबिनसन गुड़िया ने नवीन अपराधिक कानूनों में दिये गये प्रावधानों का पालन करने, पीड़ितों के लिये न्याय केन्द्रित पुलिसिंग पर जोर देते हुए थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि पुलिस ऐसा कार्य करें कि आम नागरिकों का विश्वास अर्जन हो तथा पुलिस की विजिबिलिटी दिखे इसके साथ ही अपराधियों के मन में कानून का भय स्थापित हो। उन्होने कहा कि पुलिस बल के अधिकारी और जवान अपने पदीय गरिमा को बनाये रखने के लिये अच्छी, गुणवत्तापूर्ण और साफ-सुथरी वर्दी धारण करें तथा उच्च स्तरीय विभागीय अनुशासन का पालन करें।
भापुसे रोबिनसन गुड़िया ने बार्डरलेस पुलिसिंग पर जोर देते हुए कहा कि पीड़ित कभी भी किसी भी थाना/कैम्प में उपस्थित होकर अथवा टेलीफोनिक सूचना के माध्यम से अपनी समस्या साझा कर सकते हैं, ऐसे स्थिति में उन्हें किसी भी स्थिति में संबंधित थाना में उपस्थित होकर फरियाद करने की सलाह नहीं दी जायेगी, बल्कि त्वरित गति से उनके समस्याओं का समाधान किया जावे।
पुलिस अधीक्षक ने नक्सलियों के सप्लाई चैन को पूरी तरह से ध्वस्त करने के उद्देश्य से जिले के सभी थाना/कैम्प प्रभारियों को स्वतः उपस्थित रहकर नियमित रूप से मुख्य मार्गों में एम.सी.पी. लगाकर गहन चेकिंग करने का निर्देश दिया इसके साथ ही स्थानीय लोगों को एम.सी.पी. के दौरान असुविधा न हो ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होने कहा कि एम.सी.पी. चेकिंग में किसी प्रकार से ढील बर्दाश्त नहीं किये जायेंगे।
भापुसे रोबिनसन गुड़िया ने बुनियादी पुलिसिंग की दिशा में बेहतर कार्य करने, विभिन्न प्रकार खेलों का आयोजन करके युवाओं को पुलिस-प्रशासन से जोडने, तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से नक्सलियों के करतुत से आम लोगों को जागरूक करने तथा नक्सलवादी विचारधारा को छोड़कर समाज की मुख्य धारा में जुड़ने की अपील करने की बात कही। उन्होने कहा कि नक्सली अबुझमाड़ के लोगों के असली दुश्मन हैं हम नक्सलियों को उनके हिस्से के विकास से वंचित नहीं करने देंगे।
उक्त क्राईम मीटिग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अक्षय साबद्रा, सुशील कुमार नायक, ऐश्वर्य चन्द्रकार, उप पुलिस अधीक्षक परेवज कुरैशी, लौकेश बंसल, अभिषेक केसरी, अविनाश कवंर, कुलदीप बंजारे, अमृता पैकरा एवं थाना प्रभारीगण समेत अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहेे।



