गुरमीत सिंह मेहरा की रिपोर्ट :-
भिलाई। नवगठित छत्तीसगढ़ इस्पात सुपरवाइजर एवं श्रमिक संगठन भिलाई द्वारा दिनांक 13/07/24 को राजीव नगर सेक्टर 11 जोन 2 खुर्सीपार भिलाई निवासी स्व. प्रशांत के शोकाकुल परिजनों को आर्थिक सहयोग राशि 16,300 रुपये नगद प्रदान किया। दिनांक 09/07/24 को (छ.इ.सु.श्र.स) के सदस्य प्रशांत का निधन हो गया था। इस बाबत (छ.इ.सु.श्र.स) के द्वारा डाँ अम्बेडकर पार्क सेक्टर 1 भिलाई में आवश्यक बैठक रखकर स्व. प्रशांत के परिजनों को आर्थिक मदद करने के लिए चर्चा किया गया। इसके बाद (छ.इ.सु.श्र.स) के पदाधिकारी व सदस्यगण के आपसी सहयोग से सोलह हजार तीन सौ रूपये की नगद धनराशि स्व. प्रशांत की पत्नी को सौंपा गया एवं समस्त पदाधिकारी व सदस्यों ने एक स्वर मे शोकाकुल परिजनों को आशवस्त किया कि भविष्य मे भी हरसंभव मदद की जाएगी।
संगठन की ओर इस अवसर पर वीनस साइमन (अध्यक्ष) वी वायकुंठ राव (महासचिव) सुजीत सेन (कोषाध्यक्ष) कीर्तन सिंह जंघेल (सहकोषाध्यक्ष) अमन चोपड़ा (उपाध्यक्ष) ललित साहू, स्वाति मिश्रा (सहसचिव) सदस्यों में अनूप झा, रवि कटारे, रवि निम्बालकर, राजकुमार, योगेश देवांगन आदि उपस्थित रहे।



