सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | नारायणपुर NSUI के महासचिव खेलेंद्र सोरी के नेतृत्व में आज नारायणपुर के युवाओं की आवाज़ लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान NSUI ने उप मुख्यमंत्री को याद दिलाया कि चुनाव के दौरान स्थानीय भर्ती का वादा किया गया था, लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बावजूद भी इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
NSUI ने कहा कि जिले के युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं, और अब यह स्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि स्थानीय भर्ती की मांग को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो NSUI सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान NSUI के महासचिव राहुल मांडवी, रामसू पोटाई, सोशल मीडिया प्रभारी गणेश सोढ़ी, रोहित, बिस्मा दुग्गा, किसालय देवांगन, कृष्णा देवांगन, पवन नाग, तरुण सिन्हा, राजकुमार, आदित्य मॉल, बाबू, महेश पोयम, सचिन देवांगन, देवी, मनोज, जीवन दुग्गा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



