डे नारायण सिंह बघेल की रिपोर्ट:-
नारायणपुर| देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2024 के अवसर पर लॉन्च किए गए “एक पेड़ मां के नाम” योजना के अंतर्गत 13 जुलाई को कलेक्टर बिपिन मांझी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। साथ ही अन्य कर्मचारियों द्वारा भी पौध रोपण किया गया।
इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक सु आशारानी, उप पुलिस अधीक्षक (डीआरजी) विनय कुमार, उप पुलिस अधीक्षक परवेज अहमद कुरैशी, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) सु मोनिका मरावी, मनोज मंडावी उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स.), सोनू वर्मा रक्षित निरीक्षक, मोहसिन खान रक्षित निरीक्षक, संतोष देहारी स्टेनो पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सोन सिंह शोरी रीडर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कमल चंद गुर्जर एएसआई पुलिस अधीक्षक कार्यालय उपस्थित थे।






