सुरेश सोनी की रिपोर्ट ;-
नारायणपुर | जिला नारायणपुर के ओरछा ब्लॉक के ग्राम हिकोनार के बच्चे शब्बीर वड्डे अबुझमाड का निवासी है जो बचपन से ही पढाई मे होशियार था उसका सपना डाक्टर बनने का था गत वर्ष उसने साकुरा विज्ञान तकनीक जापान की यात्रा की थी पोर्टा केबिन आवासीय विद्यालय देवगांव से अध्ययन पश्चात जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे|
परीयना कोचिंग में 11 वी12 वी पढ़ाई पूरी की और नीट की परीक्षा पास कर पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज रायपुर मे एमबीबीएस में सीट प्राप्त की सब्बीर वड्डे से बातचीत से पता चला उसकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी|
इसके अध्ययन सामग्री व भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु अधीक्षक पोर्टा केबिन रंजीता नाग ने अपने पुत्र की तरह उसकी देखभाल की और निरंतर सहयोग कर रही है हमारे जिला के लिए बहुत गौरव की बात है कि हमारे अबुझमाड के बच्चे आज ऊँचाइयों को छू रहे है|



