नारायणपुर | राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) संघ नारायणपुर द्वारा अपनी लंबित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल को आज महत्वपूर्ण समर्थन मिला। आज आयोजित आंदोलन स्थल पर जिला अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के अध्यक्ष दीपेश रावटे ने पहुँचकर हड़ताल का समर्थन व्यक्त किया।
रावटे ने कहा कि NHM संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की मांगें पूर्णतः न्यायोचित हैं और सरकार को इन पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि फेडरेशन हमेशा NHM संघ के साथ खड़ा रहेगा।
NHM संघ की प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:
1. संविदा स्वास्थ्यकर्मियों का नियमितीकरण।
2. सेवा सुरक्षा नीति लागू करना।
3. वेतन विसंगतियों का निराकरण एवं समान कार्य के लिए समान वेतन।
4. ग्रेच्युटी एवं पेंशन जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं का प्रावधान।
5. कार्यस्थल पर सुरक्षा और बेहतर कार्य परिस्थितियाँ।
NHM संघ ने कहा कि जब तक इन मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। संघ ने पुनः सरकार से आग्रह किया कि कर्मचारियों के हित में शीघ्र निर्णय लेकर सेवाओं को बहाल किया जाए।



