बब्बी शर्मा सरगुजा संभाग ब्यूरो:-
जनपद पंचायत खड़गवां में महतारी सदन भवन बरदर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है महिला बाल विकास विभाग के द्वारा ताकि महिलाओं एवं बच्चों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सके खडगवा के ग्राम पंचायत बरदर में इस निर्माण कार्य में किस प्रकार भारी लापरवाही और अनियमितता दिखाई दे रही है|
ग्रामीणों के अनुसार निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है एवं भवन निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही सामग्री जैसे छड़ भारतीय मानक के अनुरूप उपयोग नहीं किया जा रहा है एवं सामाग्री भवन के मापदंडों के अनुसार नहीं किया गया है। जबकि निर्माण कार्य मुख्यालय से महज़ चंद किलोमीटर की दूरी में होने के बाद भी निर्माण कार्य पर सवाल खड़े हो रहे है।

इस निर्माण सामग्री में जो रेत (बालू) गिट्टी ओवर साइज का उपयोग किया गया है| मिट्टी मिश्रित रेत है जिससे इस लाखों रुपए की लागत के भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है और इस निर्माण स्थल पर किसी भी प्रकार की योजना की जानकारी से संबंधित कोई बोर्ड (सूचना पटल )नहीं लगाया गया है जो की भवन निर्माण कार्य शुरू होने से पूर्व ही बोर्ड लगाना अनिवार्य होता है जिसमें भवन से संबंधित सभी जानकारियां प्रदर्शित रहती हैं जिससे किस विभाग से निर्माण कार्य किया जा रहा है किस ठेकेदार के द्वारा किया जा रहा है क्या लागत है क्या मजदूरी दर आदि की जानकारी इस सूचना पटल में अंकित रहती है जिससे स्थानीय ग्रामीणों को प्राप्त होती है।
जबकि सरकारी योजना में चल रहे किसी भी निर्माण कार्य में बोर्ड (सूचना पटल) लगाना अनिवार्य होता है। जिससे योजना का नाम लागत स्वीकृत तिथि कार्य अवधि और ठेकेदार का नाम पता एवं विभाग से संबंधित जानकारियां का स्पष्ट उल्लेख किया जाता है।
जबकि इस निर्माण स्थल पर विभागीय अधिकारी निर्माण कार्य के निरीक्षण में गये होंगे तो क्या इन्हें भवन निर्माण स्थल पर सूचना पटल नहीं दिखाई दिया होगा या अधिकारी निर्माण स्थल पर निर्माण कार्य को देखने ही गये होंगे कार्यालय में बैठकर ही भवन का मूल्यांकन आदि कर दिया गया होगा जो इस भवन के निर्माण कार्य पर सवाल खडा कर रहा है?
बरदर में महतारी सदन भवन निर्माण कार्य गुणवत्ता एवं घटिया सामग्री से निर्माण कार्य कराया गया है तो अन्य ग्राम पंचायतों में कैसा निर्माण कार्य कराया जा रहा होगा सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है ?



