सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | नारायणपुर जिले में मानस प्रचार सेवा समिति, नारायणपुर की ओर से प्रति वर्ष आयोजित होने वाली रामायण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की चर्चा अब पुरे छत्तीसगढ़ राज्य में है। जिसको देखते हुए मानस प्रचार सेवा समिति नारायणपुर ने इस आयोजन को राज्य स्तरीय कर दिया है। अब प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पंजीयन की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है जो कि 14 सितंबर 2025 तक चलेगी।
यह “राम चरित मानस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता” (राज्य स्तरीय तृतीय आयोजन – 21 सितम्बर 2025 होगी मानस प्रचार सेवा समिति, नारायणपुर द्वारा इस बार तकनीक के साथ हाथ मिलाते हुए क्यू आर कोड भी जारी किया गया है। इसमें मुख्य बिंदु निम्न प्रकार से हैं:
आयोजन का उद्देश्य इस प्रकार है कि,
- गोस्वामी तुलसीदास जी रचित रामचरितमानस के अध्ययन, प्रचार-प्रसार और जनजागरण हेतु यह प्रतियोगिता रखी गई है।
- इसमें विशेषकर विद्यार्थी वर्ग को रामचरितमानस के अध्ययन और उसके आदर्शों को जीवन में उतारने हेतु प्रेरित करना लक्ष्य है।
- प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यार्थी धार्मिक, सांस्कृतिक व नैतिक मूल्यों को आत्मसात कर सकते हैं।
आवश्यक निर्देश
- पंजीयन शुल्क
- प्रत्येक प्रतिभागी को पंजीयन शुल्क के रूप में विद्यार्थी वर्ग हेतु ₹50 और सामान्य वर्ग हेतु 100 जमा करना होगा।
- पाठ्यक्रम प्रतियोगिता हेतु अध्ययन सामग्री रामचरितमानस के बालकाण्ड से लेकर सुन्दरकाण्ड के संपूर्ण दोहा, चौपाई, छन्द होगी।
प्रतियोगिता का स्वरूप
- प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकार के होंगे।
- प्रश्न पत्र कक्षा 3 से 8 और 9 से 12 तक तथा नागरिक वर्ग के लिए अलग-अलग स्तर का होगा।
प्रतियोगिता की तिथि व समय दिनांक 21 सितम्बर 2025 (रविवार) समय: प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक पंजीयन की अंतिम तिथि 14 सितम्बर 2025 (रविवार) तक पंजीकरण किया जा सकता है। परिणाम 04 अक्टूबर 2025 को घोषित किया जाएगा।
पुरस्कार
- प्रत्येक वर्ग के पहले, दूसरे और तीसरे स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार एवं सम्मानपत्र मिलेगा
- कक्षा 3 से 5 (प्रथम स्थान): ₹3100
- कक्षा 6 से 8 (प्रथम स्थान): ₹5100
- कक्षा 9 से 12 (प्रथम स्थान): ₹5100
- सामान्य वर्ग (प्रथम स्थान): ₹5100
इसके अतिरिक्त द्वितीय व तृतीय स्थान हेतु भी नगद राशि निर्धारित है (₹2100, ₹1100 आदि)।
इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
आयोजन समिति
- यह प्रतियोगिता मानस प्रचार सेवा समिति, नारायणपुर द्वारा आयोजित है।
- जिसके संरक्षक कमलापति मिश्रा एवं धनेश राम यादव तथा अध्यक्ष देवेंद्र साहू हैं।
- इसमें स्थानीय गणमान्य लोग, समाजसेवी व सनातनी विद्वान भी जुड़कर सहयोग कर रहे हैं।
- संपर्क हेतु मोबाइल नंबर (9406284521, 9407775007)।
विशेष
- यह प्रतियोगिता पूरी तरह रामचरितमानस पर आधारित है।
- इससे बच्चों व युवाओं में धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन की आदत विकसित होगी।
- आयोजन का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि संस्कार निर्माण व समाज में रामचरितमानस का प्रचार-प्रसार करना है।



