सुरेश सोनी की रिपोर्ट :
रायणपुर: ‘राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल आज तेहरवें दिन भी जारी रहा। अपनी लंबित मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्यकर्मी लगातार आंदोलनरत हैं।
आज धरना स्थल पर संविदा कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों ने चित्रकारी (पेंटिंग/पोस्टर बनाकर) के माध्यम से सरकार की संविदा नीति और उपेक्षा को उजागर किया। चित्रों के जरिए उन्होंने अपने दर्द और समस्याओं को जनता के सामने प्रस्तुत किया।
संविदा कर्मचारियों ने कहा कि राज्य सरकार ने चुनाव पूर्व “मोदी की गारंटी” का हवाला देते हुए स्थायीकरण सहित उनकी मांगों को पूरा करने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद वादों को भुला दिया गया है। अब मजबूरन उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।
NHM संघ ने साफ शब्दों में कहा है कि जब तक संविदा कर्मचारियों की माँगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।



