बुलेट टाइम्स बालोद से याद राम साहू रिपोर्ट :-
बालोद | गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चाराचार एवं मासूल में गणेश समिति के बच्चों द्वारा रविवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया और आपसी समन्वय व खेल भावना के साथ सुचारू रूप से कबड्डी खेला गया। इस दौरान गांव के बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे उत्साहपूर्वक खेल का आनंद लेते नजर आए।
वहीं ग्राम चारभाँटा में गणेश समिति द्वारा पटपर (डोंगरगढ़) की जस झांकी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में तारणी पुष्पेन्द्र चन्द्राकर, अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद तथा लेखराम साहू, सरपंच संघ अध्यक्ष खपरी (भोथीपार) शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गांव के वरिष्ठजन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे और सांस्कृतिक वातावरण का आनंद लिया।
गांव में आयोजित दोनों कार्यक्रमों ने सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपरा और खेल भावना को बढ़ावा दिया।



