विनय साहू की रिपोर्ट :-
लोरमी | लोरमी विधानसभा की हमारी माता-बहनों ने बहुत ही खुशी के साथ तीजा तिहार क्षेत्र के विकास पुरुष लोकप्रिय विधायक एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरूण साव एवं मती मीना अरूण साव के मुख्य आतिथ्य में मनाया।
इस दौरान लोकगीतों, पारंपरिक साज-सज्जा, तीज की मेहंदी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से हमारी परंपराओं की अनुपम झलक वहाँ सव हुई।
इस आयोजन के माध्यम से हमने हमारी माताओं-बहनों को प्रोत्साहित करने के साथ ही देश-प्रदेश व समाज के विकास के साथ ही हमारी पारंपरिक पर्वों को सहेजने में उनके अतुलनीय योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रयास किया ।

कार्यक्रम में विधानसभा लोरमी महिला मोर्चा की बहनें, जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी एवं क्षेत्र की माताएं-बहनें प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं । और इस शानदार आयोजन के लिए आदरणीय अरूण साव एवं मेरे सभी माताओं बहनों को बहूत बहूत धन्यवाद,आभार



