याद राम साहू की रिपोर्ट :-
बालोद। नगर पंचायत पलारी के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शासन की योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को साइकिल वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के उत्साह और खुशी का खास नज़ारा देखने को मिला।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यकारिणी सदस्य संतोष गंगाबेर, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष मनीष गुरुपंच, सेवा सरकारी समिति अध्यक्ष नंदकुमार साहू, राजेश साहू, प्रेम गंगाबेर, आसाराम जयमाला, तेजराम साहू, ज्ञान प्रकाश साहू, राजेंद्र साहू सहित समस्त शाला परिवार मौजूद रहा।

गणमान्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि शासन की यह योजना शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को विद्यालय तक पहुँचने में सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।



