
अमित दुबे की रिपोर्ट :-
रतनपुर। एकता राज मिस्त्री संघ के तत्वावधान में शिल्पकारों के आराध्य देव भगवान विश्वकर्मा जी की स्थापना बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ की गई। इस अवसर पर भक्ति और सांस्कृतिक माहौल से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम में विशेष रूप से नर्मदा गोस्वामी ग्रुप द्वारा भक्ति गीत और भजन प्रस्तुत किए गए, जिनसे वातावरण भक्तिमय हो गया।
स्थापना कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और संगठन से जुड़े पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। मुख्य रूप से सुनील अग्रवाल, मनोज पाटले, कुलदीप दुबे, मिस्त्री संघ के सभी साथी गण और आसपास के लोग उपस्थित रहे। सभी ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा श्रम, सृजन और कौशल के प्रतीक हैं। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र की उन्नति संभव है। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सामूहिक रूप से विश्वकर्मा जयकारों के साथ आयोजन प्रारंभ हुआ।



