सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | संत प्रवर विज्ञानदेव महाराज के दिव्य नेतृत्व में, नगर से 29 जून 2025 को आरंभ हुई यह पावन यात्रा, निरंतर जन-जन में आलोक और जागरण का संचार करती हुई अनवरत जारी है । यह यात्रा अब तक 12 राज्यों का मंगल भ्रमण पूर्ण कर चुकी है, अब तक यह यात्रा 22,000 किलोमीटर से अधिक सड़क मार्ग से यात्रा कर चुकी है । कुल 40,000 किलोमीटर यात्रा का लक्ष्य है ।
छत्तीसगढ़ राज्य की पावन धरती पर यह यात्रा शुक्रवार दिनांक: 12सितंबर से बीजापुर, गीदम, जगदलपुर और जगदलपुर की यात्रा करते हुए, आज 15सितंबर को नारायणपुर पहुंची है । कोंडागांव से हेलीकॉप्टर पर आना पड़ा, कोंडागांव से नारायणपुर की यात्रा में माननीय केदार कश्यप, मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन शामिल थे । नारायणपुर में कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय केदार कश्यप ने किया । नारायणपुर में जय स्वर्वेद कथा का आयोजन आहूजा पैलेस में किया गया ।
नारायणपुर जिले के सरल हृदय, निष्कलुष और अध्यात्म-निष्ठ श्रद्धांलुओं ने संत प्रवर विज्ञान देव महाराज के आगमन पर अपनी असीम श्रद्धा और अनुपम हर्ष की अभिव्यक्ति की ।
उपस्थित जनसमूह ने बड़े भाव-विभोर होकर जय स्वर्वेद कथामृत का श्रवण किया, जिससे वातावरण में अध्यात्म, भक्ति और सद्गुणों का संचार हुआ।
25–26 नवम्बर को स्वर्वेद महामंदिर धाम पर आयोजित होने वाले –
“समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव”
जहाँ होगा 25,000 कुण्डीय वैदिक महायज्ञ — लोककल्याण और संस्कृति-पुनर्जागरण का वंत प्रतीक; और साथ ही प्रज्ज्वलित होंगे हज़ारों समर्पण दीप, जो गौसेवा, गुरुकुल संरक्षण और राष्ट्र-प्रहरियों के सम्मान के अमर प्रतीक बनकर मानवता के मार्ग को सदा आलोकित करेंगे, इस विषय पर संत प्रवर स्वर्वेद कथामृत के दौरान विशेष रूप से प्रकाश डाला ।
इस अवसर पर माननीय नेता गण, गणमान्य नागरिक और सम्मानित पत्रकार बंधुओं ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर आध्यात्मिक लाभ उठाया। सभी ने संत प्रवर के मार्गदर्शन को वन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।



