सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर -जगदलपुर में आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नारायणपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। जिले के खिलाड़ियों ने खेल मैदान पर दमदार उपस्थिति दर्ज कराकर नारायणपुर का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया।
पदक विजेता एथलीट्स
सियाराम वडडे – गोला फेंक : 🥇 स्वर्ण, संतोष क्रोराम – लंबी कूद : 🥇 स्वर्ण, रिंकू उयके – त्रिकूद : 🥈 रजत, जगतू राम वटी – भाला फेंक रजत, संतोष – त्रिकूद : रजत,🥈 रजत नरसिंह – 1500 मीटर दौड़ : 🥈 रजत बुधराम – 100 मीटर दौड़ : 🥈 रजत
नारायणपुर के खिलाड़ियों ने कुल 2 स्वर्ण व 5 रजत पदक हासिल किए।
खिलाड़ियों को प्रशिक्षक एस.एल. यादव व दीनानाथ राजपूत का सहयोग रहा।
बधाई एवं शुभकामनाएँ
विजेता खिलाड़ियों को जी.पी. देवांगन, अशोक उसेंडी, सुरेश कुमार कुमेटी, बालक कीड़ा परिसर के कोच, रितेश बर्मन (अधीक्षक), रामसाय वडडे (सहायक जिला खेल अधिकारी), राजेन्द्र सिंह (सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास) तथा गौतम एस. गोलछा (अध्यक्ष, एथलेटिक्स संघ नारायणपुर) सहित समस्त स्टाफ ने हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।




