कन्हैया सिंह ठाकुर की रिपोर्ट :-
चारामा : चारामा रेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह और आदिवासी औषधि पदक बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व में इनकी नई जिम्मेदारियाँ संगठन को और मजबूती देंगी तथा आदिवासी समाज के विकास और कल्याण के लिए महत्वपूर्ण पहल की जाएंगी। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंडल पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




