“विकास भुवाल ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट से :-
बेमेतरा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत नगर में निशुल्क शिक्षा एवं कैरियर मार्गदर्शन हेतु संचालित श्री राम एकेडमी में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. एकेडमी प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता की शपथ दिलवाकर की गई|
जिसमें सभी ने अपने घर, विद्यालय और समाज को स्वच्छ बनाए रखने तथा दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया. इस दौरान कार्यक्रम में ललिता साहू, युगल देवांगन, निशा चौबे, डॉ. नेहा वर्मा, नीतू कोठारी, सावित्री रजक, ओमेश्वरी साहू, प्रमिला साहू, नेमा, ममता साहू आदि उपस्थित थे.
स्वच्छता केवल कार्य नहीं बल्कि हमारे जीवन शैली का हिस्सा होना चाहिए-सिन्हा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी और कहा कि सेवा पखवाड़ा के दौरान स्वास्थ्य, स्वच्छता और कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित अनेक गतिविधियां संचालित की जारी है उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं बल्कि यह हमारे जीवन शैली का हिस्सा होना चाहिए प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत हम सभी का कर्तव्य है कि हम अपने घर विद्यालय और समाज को स्वच्छ रखने में निरंतर योगदान दे.
छात्र-छात्राओं का किया गया निःशुल्क जाँच परीक्षण
कार्यक्रम के दौरान एकेडमी में अध्यनरत छात्र-छात्राओं का निशुल्क जांच परीक्षण किया गया यहां छात्रों का ईसीजी, लंग्स के टेस्ट के साथ-साथ सभी प्रकार के टेस्ट निशुल्क किया गया तथा परामर्श के साथ-साथ दवाइयां भी निशुल्क दी गई. स्वास्थ्य शिविर के दौरान जो गंभीर बीमारी के मरीज मिले उन्हें रेगुलर ट्रीटमेंट के लिए कहा गया.



