बालोद से याद राम साहू की रिपोर्ट:-
बालोद | GST दरों में कटौती के बाद पूरे बालोद में जश्न का माहौल रहा। मंत्री गजेंद्र यादव जी स्वयं बाजार पहुंचे और दुकानदारों व ग्राहकों के साथ बचत उत्सव मनाया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिमा चौधरी, उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, डौंडीलोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, गुंडरदेही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी ने मिलकर लोगों को GST बचत उत्सव का संदेश दिया और जनता के साथ संवाद किया।



