नारायणपुर | भा.पु.से. रोबिनसन गुड़िया (पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर), भा.पु.से. अक्षय साबद्रा (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) एवं भा.पु.से. अजय कुमार (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नक्सल ऑप्स) के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में नक्सल मुक्त जिला नारायणपुर के उद्देश्य से नक्सल विरोधी अभियान अपने चरम पर है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 29.09.2025 को थाना धनोरा क्षेत्रांतर्गत सर्चिंग/नक्सल विरोधी अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान आईईडी होने की आशंका पर बीडीएस टीम द्वारा सावधानीपूर्वक सर्च किया गया; जहाँ विस्फोट सामग्री, प्रेशर कुकर बम, मल्टीमीटर और भरमार बंदूक बरामद हुआ। जिसे आईटीबीपी बीडीएस टीम के सहयोग से सुरक्षा बल द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर बरामदगी की कार्यवाही की गई।
बरामदगी स्थल के आसपास नक्सलियों की नेलनार एरिया कमेटी की सक्रियता की आशंका है, जो सुरक्षा बलों एवं आम नागरिकों को हानि पहुँचाने की मंशा से विस्फोटक लगाते हैं। पुलिस बल एवं सुरक्षा एजेंसियाँ निरंतर सघन सर्चिंग ऑपरेशन चलाकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा सुनिश्चित कर रही हैं। सुरक्षा बल को मिली इस सफलता में धनोरा में तैनात जिला बल, आईटीबीपी 29वीं वाहिनी की “ई” समवाय और थाना धनोरा में तैनात जिला बल के जवानों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
रिकवरी स्थल से निम्नानुसार सामग्री बरामद की गई है :-
- बारूद
- प्रेशर कुकर बम
- मल्टीमीटर
- भरमार बंदूक



