मुकेश सिंह राजपूत जिला ब्यूरो चीफ :-
आज मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत शा. उच्च. मा. वि. धवलपुर मे सामाजिक आकेक्षण किया गया, धवलपुर हाई स्कूल मे कक्षा 9वी से लेकर कक्षा 12वी तक संचालित है, शासन के निर्देशानुसार आज हर कक्षा मे जाकर आकेक्षण टीम दुवारा विद्यार्थी से सभी विषय पर प्रश्न पूछा गया
जैसे गणित,,भूगोल,इंग्लिश, राजनीती, पुस्तकालय, खेल आदि के बारे मे पूछा गया, और बच्चों ने भी उत्साह पूर्वक सही उतर दिया,जो धवलपुर स्कूल की पढ़ाई के स्तर को दर्शाता है की इस स्कूल के शिक्षक कितनी ईमानदारी से अपना कर्तब्य पूरा कर रहे है, जो सराहनीय है|

लेकिन स्कूल मे अभी भी मुलभुत सुविधा का बहुत ही आभाव है जैसे भवन बहुत जरुरी है बच्चों को काफ़ी परेशनीयों का सामना करना पड़ रहा है!
इस अवसर पर कन्हैया ठाकुर, पूर्व सरपंच जं. धवलपुर, लेशराम प्रधान पंच (पालक)धवलपुर डीह, देवलाल सिन्हा, (पालक)स्कूल के शिक्षक गण -पूर्णिमा राजपूत, सोमा साहू और पुरे शिक्षक गण मोजुद थे!



