सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | जिला नारायणपुर के ग्राम पंचायत ब्रहेबेड़ा के सरगीपाल ग्राम का है जहां सोमवार को मतांतरित परिवार में एक सदस्य की मृत्यु हो गई। गांव में दफनाने को लेकर वे विरोध शुरु हुआ । ग्राम सरगीपाल के लोगों का कहना है की मत्तांतरित परिवार को गांव की मिट्टी नहीं देंगे इसके लिए दोनों पक्षों में बैठक भी हुआ बैठक में तय हुआ की सरकार द्वारा आवंटित जगह में ही दफनाएंगे। इसके पश्चात गांव वाले अपने-अपने घर चले गए ।
उसके बाद आनन फानन में दूसरे पक्ष ने लाश को गांव में ही दफना दिया इससे गांव वालों में काफी गुस्सा है ,गांव वालों का कहना है कि सरकार द्वारा उन्हें अलग से दफनाने के लिए भूमि आवंटित की गई है शव को निकाल कर आवंटित भूमि में दफनाया जाय।
इसके लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नारायणपुर को ज्ञापन सौंपा गया है साथ ही थाना नारायणपुर में इसकी रिपोर्ट भी लिखाई गई है 2 दिन के अंदर शव निकाल कर अन्यत्र नहीं दफनाया गया तो उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है|



