मुकेश सिंह राजपूत जिला ब्यूरो चीफ :-
मेगा संकुल स्तरीय संसद युवा खेल महोत्सव 2025 हायर सेकंडरी स्कूल धवलपुर के खेल मैदान में आयोजित किया गया। जनपद सदस्या ममता मरकाम,एवं राधाबाई नागेश के मुख्य आतिथ्य में मां सरस्वती,छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हर्षौल्लास वातावरण तथा विशिष्ट अतिथियों तिजु सिन्हा अध्यक्ष ,एस एम डी सी , हायर सेकंडरी स्कूल धवलपुर, तुलसी ध्रुव सरपंच धवलपुर, दिनेश ठाकुर,जंगल धवलपुर, दिनेश नेताम सरपंच घटोद, हेमकुमारी नेताम,सरपंच मोहदा, अर्जुन सिंह सोरी, अमामोरा, रामबाई ओड की उपस्थिति में बालिका वर्ग कबड्डी का फीता काटकर खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया ।

तीनों स्कूलों से पधारे बालक, बालिका, पालक,शिक्षकों ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किए। कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए सी ए सी घटोद हमेश्वर सिंहा, धवलपुर हेम सिंह प्रधान,अमामोरा मृगेंद्र बंजारे ने अलग अलग खेल संपादित कराने क्रीड़ा प्रभारी गिरधारी पटेल प्रधान पाठक,राजेश ठाकुर,त्रिभुवन वासनीकर को जिम्मेदारी दिए।

सभी विद्यालय के शिक्षकों को अलग अलग प्रभार वितरित किए मंच व्यवस्था पूर्णिमा राजपूत,पुनर्द निषाद, मंडई,मंच संचालन महेश्वर साहू,राम सिंह यादव,भोजन व्यवस्था दुर्योधन मरकाम,दिनेश सिंह ध्रुव,हेमलाल नागेश, समारू साहू, निर्णायक दल कबड्डी खोखो,वालीबॉल,100,400 मीटर दौड़, ऊंची कूद,लंबी कूद,गोला फेंक, भाला फेंक हेतु भोजलाल यादव,भृगु नंद नाग,युवा राज सिंहा,भाग्यलता साहू,विंध्या देव,किसलाल टंडन,यबीलाल नेताम,देवलाल सिंह ,शेषनारायण शांडिल्य ,तुलाराम यादव, पुनीत राम साहू, जगदेवरम यादव,संतोष प्रधान, रूपेंद्र वास,युवराज सिन्हा,ने खेल संपन्न कराए। किशोर यदु,दिनेश नेताम, बलदाऊ कोसले प्राचार्य ने खेल के महत्व पर सुंदर उद्बोधन के साथ खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दिए। आभार प्रदर्शन हेम सिंह प्रधान ने किया।



