दुर्ग | मारो आज पीएम सेजेस मारो में खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग के निर्देशानुसार अनुसार सांसद खेल महोत्सव 2025 के नगरीय प्रशासन के अंतर्गत प्रथम चरण की प्रतियोगिता का शुभारंभ आज दिनांक 14/10/25 को नगर पंचायत अध्यक्ष धनलाल देश लहरे,सीएमओ सर,वार्ड पार्षद बसंत गुप्ता, एसएमडीसी अध्यक्ष नरेंद्र साहू,की उपस्थिति में किया गया |
इस अवसर पर संस्था प्राचार्य सरिता गुप्ता, व्याख्याता छेदु सिंह ठाकुर, संकुल समन्वयक रज्जु पेंडरिया मारो संकुल के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक- शिक्षिकायें उपस्थित थे।खेल शिक्षकों के निर्देशन में छात्रों द्वारा कबड्डी, दौड़ (100 मी./ 400मी ), खो-खो, फुगड़ी, कुर्सी दौड़ आदि का प्रदर्शन किया गया।



