ईश्वर प्रधान की रिपोर्ट:-
बिलासपुर। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू के जन्मदिवस के अवसर पर आज 15 अक्टूबर की सुबह एक भव्य मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ सुबह 6 बजे प्रारंभ हुई, जिसमें सभी आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मैराथन सीएमडी कॉलेज मैदान से शुरू होकर अग्रसेन चौक, सत्यम चौक, नेहरू चौक होते हुए रिवर व्यू में जाकर समाप्त हुई। कुल 4 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
इस आयोजन की सबसे विशेष झलक रही 6 वर्षीय नन्ही बेटी आरोही प्रधान, जिसने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और हौसले से बिना रुके पूरे 4 किलोमीटर की दूरी तय कर ली। दर्शकों ने इस अद्भुत पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया और बच्ची की सराहना की।

मैराथन समिति को जैसे ही पता चला कि छोटी आरोही ने पूरी दौड़ पूरी की है, उसे मंच पर बुलाकर माननीय तोखन साहू जी के हाथों से सम्मानित किया गया और इनाम राशि प्रदान की गई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक, छात्र-छात्राएं और खेल प्रेमी शामिल हुए। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य, फिटनेस और खेल भावना को बढ़ावा देना रहा।



