विकास भुवाल ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट से :-
थान खम्हरिया। पूज्यपाद मद् जगतगुरु शंकराचार्य गुरुदेव भगवान ज्योतिष पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का गुरुवार शाम लगभग 4:30 बजे कवर्धा से थान खम्हरिया आगमन हुआ। नगर में उनके आगमन पर भक्तों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
स्वामी का पादुका पूजन नगर के राम मेडिकल संचालक भानुप्रताप सिंह परिहार के निवास पर श्रद्धापूर्वक किया गया। पूजन पश्चात जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी ने अपने भक्तों को दर्शन देकर आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर स्वामी के साथ ब्रह्मचारी ज्योतिर्मयानंद (सलधा आश्रम), डॉ. शर्मा, जितेंद्र सिंह परमार, विरेन्द्र सिन्हा,शरद देवागन, चंद्रशेखर तिवारी, आशीष दुबे, अमर चंद्राकर, सुनील साहू, लक्की परिहार, रवि बिंदल, प्रमोद परिहार, हनी परिहार, बसंत अग्रवाल, डॉ. मनीष ठाकुर, गिरीश शर्मा, अमित बिंदल, पवन मुरारका, मोनू तिवारी,सन्नी महाराज सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।



