सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर: सायबर पुलिस नारायणपुर ने सामुदायिक पुलिसिंग की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए “मोबाइल वापसी अभियान” चलाया, जिसके तहत गुम हुए मोबाइल फोन ढूंढकर उनके असली स्वामियों को वापस किए गए। इस अभियान में ₹7 लाख 20 हजार से अधिक मूल्य के कुल 45 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में यह अभियान सायबर सेल द्वारा चलाया गया। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक, ऐश्वर्य चन्द्राकर, डॉ. प्रशांत देवांगन एवं आशीष नेताम की टीम ने इस अभियान को सफल बनाया।
बरामद मोबाइल फोन 29 अक्टूबर 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय नारायणपुर में स्वामियों को विधिवत सुपुर्द किए गए। अपने गुम मोबाइल वापस पाकर नागरिकों के चेहरों पर खुशी झलक उठी।
इस अभियान में निरीक्षक विनीत दुबे, सहायक उप निरीक्षक राजकुमार शोरी, आरक्षक संदीप चौहान, जयलाल पोटाई, आशीष ध्रुवे, सुमित नाग, रामचन्द्र यादव, राजु बघेल एवं साइबर वालंटियर अनुराग नाग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
नारायणपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि—
- मोबाइल गुम होने पर तुरंत CEIR पोर्टल या नजदीकी थाने/सायबर सेल में शिकायत दर्ज करें।
- अपने मोबाइल का पासवर्ड सुरक्षित रखें।
- बैंकिंग सायबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत 1930 टोलफ्री नंबर पर कॉल करें।
नारायणपुर पुलिस न केवल नक्सल मोर्चे पर उल्लेखनीय सफलता हासिल कर रही है, बल्कि अब सामुदायिक पुलिसिंग और सायबर जागरूकता की दिशा में भी जनहित में नई मिसाल पेश कर रही है।



