याद राम साहू की रिपोर्ट :-
बालोद : कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने आज देर शाम जिला मुख्यालय बालोद में निर्माणाधीन सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने दल्ली चौक से मधु चौक तक चल रहे कार्य का जायजा लिया और निर्माण कार्य के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुनील चंद्रवंशी, एसडीएम नूतन कंवर सहित लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका बालोद के अधिकारी मौजूद थे।



