गणेश यादव जिला संवाददाता:-
ग्राम पंचायत तमता, मंगलवार: को समाज सेवा में सक्रिय केशला पाठ फाउंडेशन ने अपना नाम बदलकर प्रयास फाउंडेशन कर दिया है। संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है।

संस्था के अध्यक्ष शशि यादव ने बताया कि यह निर्णय संस्था के उद्देश्यों और लक्ष्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से प्रतिबिंबित करने के लिए लिया गया है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल नाम बदलना नहीं है, बल्कि सेवा के क्षेत्र में और अधिक सक्रियता के साथ काम करना है।
बैठक में नीलांबर सिदार, अंकित नंदे, मनीष शर्मा, नारायण यादव, हुरदा यादव, शैलेश शर्मा, समीर मिंस सहित कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे। सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया और संस्था के नए नाम और उद्देश्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।
अब प्रयास फाउंडेशन समाज के हर वर्ग तक पहुंचने का प्रयास करेगी और उनकी जरूरतों को पूरा करने का काम करेगी। संस्था के अध्यक्ष शशि यादव ने बताया कि आने वाले समय में कई नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने की योजना है, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके।



