सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर :- नारायणपुर जिले में यादव समाज द्वारा हर साल की तरह इस साल भी बड़ी धूमधाम से गोपाष्टमी और गोवर्धन पूजा का महोत्सव आयोजित कर गायों और भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है साथ ही भव्य शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया और यह दोनों त्यौहार यादव समाज के लिए विशेष महत्व रखते हैं क्योंकि यह पारंपरिक रूप से पशुपालन रहे गोपाष्टमी यह वह दिन माना जाता है जब भगवान कृष्ण ने पहली बार गायों को चराना शुरू किया था इस दिन गायों को स्नान कराकर सजाया गया और उसकी पूजा अर्चना की गई |
नारायणपुर में यादव समाज द्वारा आयोजित इस महोत्सवों में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर सांसद महेश कश्यप जी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में बस्तर सांसद ने कहा गोवर्धन पूजा – भगवान कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाकर ब्रजवासियों की इंद्र के पर प्रकोप से रक्षा की इस दिन गाय की गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाया और पूजा किया जाता है|
बखरूपारा स्थित यादव सदन स्थल में कार्यक्रम में भगवान कृष्ण और गायों की विशेष पूजा किया गया
बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा दंतेश्वरी माता मावली की धरती को मैं प्रणाम करता हूं और आज मैं गोवर्धन गिरधारी कृष्ण लाल भगवान की आज की इस गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में उपस्थित सभी यादव माता बन्धुओं को और नन्हे नन्हे बाल गोपालो को मैं बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं सांसद ने कहा कि आयोजन नारायणपुर जिले में यादव समाज की समृद्धि सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए|
उन्होंने गोवर्धन पूजा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह पर्व हमारी संस्कृति गौ सेवा और प्रकृति के प्रति हमारी आस्था को दर्शाता है और सांसद ने कहा कंस के कारण ही कृष्ण के जन्म का महत्व है इस विषय पर धार्मिक और आध्यात्मिक व्याख्याएं अलग-अलग हो सकती है। यह बयान पारंपरिक मान्यताओं की एक भीन्न व्यख्या प्रस्तुत करता है जहां आमतौर पर कृष्ण को कंस के अत्याचारों को समाप्त करने के लिए जन्म हुआ था और यह पूजा भगवान कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत को उठाकर इंद्र के प्रमुख से गोकुल वासियों की रक्षा करने की कथा प्रतीक है|



