सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर : अबूझमाड़ का गोमे पंचायत मे शासन की योजनाएँ केवल कागज़ों पर, जमीनी हकीकत भयावह, अबूझमाड़ के विकास के नाम पर कागजों में खेल हो रहा हैअबूझमाड़िया समाज अध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच का गाँव गोमे पंचायत, जो की काकेंर जिले के कोयलीबेडा से सटा नारायणपुर जिले का अंतिम छोर है, आज भी शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं से पूरी तरह वंचित है।
आम आदमी पार्टी के बस्तर लोकसभा अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने कहा कि “अबूझमाड़ जैसे कठिन इलाकों में रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएँ देना शासन की प्राथमिकता होनी चाहिए, लेकिन यहाँ तो स्थिति उल्टी है — जहाँ भवन बने हैं वहाँ कर्मचारी नहीं, और जहाँ कर्मचारी हैं वहाँ भवन नहीं।”
स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह लाचार
गोमे पंचायत में स्वास्थ्य विभाग का जो भवन बना है, वहाँ आज मरीज नहीं बल्कि सूअर डेरा डाले हुए हैं। बरामदे में गंदगी और बदबू फैली हुई है, दीवारों पर लगा प्लास्टर झड़ चुका है, और सीटें बनते ही उखड़ गई हैं।
गांववालों ने बताया कि चमचमाती लाइटें तो लगा दी गई हैं, ताकि भवन दूर से अच्छा दिखे, पर स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर केवल दिखावा हुआ है। सीट लगे ही नही है सेप्टिक टेंक खुली छोड दी गई है जिससे आंगनबाड़ी के बच्चों के लिये जान का खतरा बना हुआ है डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारी महीनों से नहीं आए, फिर भी वेतन घर बैठे उठाया जा रहा है।
ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत बघेल (ओरछा) ने कहा, “सरकारी रिकॉर्ड में सब ठीक बताया जा रहा है, लेकिन असल में गांव के लोग इलाज के लिए कई किलोमीटर पैदल चलकर पानीडोबीर या कोयलीबेडा जाते हैं। यह स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही है।”
स्कूलो भवन सिर्फ कागज़ों में
गोमे पंचायत में स्कूल भवन निर्माण के नाम पर कई बार राशि आहरित की जा चुकी है, लेकिन भवन आज तक बना ही नहीं।
युथ विंग जिलाध्यक्ष किशोर पोयाम ने बताया कि गांववालों ने खुद पहल कर बांस और लकड़ी से लाड़ी नुमा स्कूल भवन तैयार किया है, ताकि बच्चों की पढ़ाई न रुके।
उन्होंने कहा, “अबूझमाड़ के लोग धान कटाई के बाद इस बांस के स्कूल भवन का खुद उद्घाटन करने का विचार कर रहे हैं, क्योंकि शासन का स्कूल तो कब बनेगा कोई नहीं जानता।”
आम आदमी पार्टी की माँगें:
1. गोमे पंचायत में स्थायी स्कूल भवन और स्वास्थ्य केंद्र का तत्काल निर्माण किया जाए।
2. लापरवाह अधिकारियों और ठेकेदारों की जाँच कर कार्यवाही की जाए।
3. गैरहाज़िर सचिव और स्वास्थ्य कर्मियों के वेतन भुगतान पर रोक लगाई जाए।
4. अबूझमाड़ क्षेत्र के सभी पंचायतों की समीक्षा रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।
आज ज्ञापन सोपकर कलेक्टर को जल्द से जल्द गोमे पंचायत मे व्यवस्था चुस्तदुरूत करने की मांग रखे व उचित कार्यवाही करते हुये गैर जिम्मेदार कर्मचारियों पर कडी कार्यवाही करने की मांग रखी आज ज्ञापन देने वालो मे लोकसभा अध्यक्ष नरेन्द्र नाग, किशोर पोयाम, रूगधर नेताम, सुरजीत ठाकुर व अन्य कार्यकर्ता साथी उपस्थित थे



