सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का काम पूरे देश में चल रहा है, जहां नारायणपुर में भी BLO (बूथ लेवल अधिकारी) डोर टू डोर जाकर अपने बूथ क्षेत्र के वोटर मतदाता गणना पत्रक दे रहे हैं|
मतदाताओं को अपनी सारी जानकारी देनी भरनी होगी,, साल 2003 के मतदाता विवरण पूर्ण कर जानकारी ली जा रही है, उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि मतदाता सूची में अपने नाम का सत्यापन अवश्य कराए ,इसमें नागरिक का नाम सूची में जोड़ा जाएगा|
आवश्यक सुधार किए जाएंगे और मृत्यु और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम भी काटे जाएंगे, ताकि सूची अधिक सटीक और पारदर्शी बन सके, लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आधारशिला है इसलिए उसकी शुद्धता और पूर्णता सुनिश्चित करना हम सब सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है|



