गणेश भोय ब्यूरो चीफ जशपुर:-
जशपुर : जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद के तहत एक बार फिर गौ तस्करी के मामले में निर्णायक कार्रवाई करते हुए 05 गौ वंशों को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई ग्राम सारुडीह के जंगल मार्ग पर की गई, जहां आरोपी पैदल ही गौ वंशों को मारते–पीटते हुए झारखंड की ओर ले जा रहे थे।दिनांक 21.11.2025 की शाम लगभग 05.00 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर सिटी कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी करते हुए गौ वंशों को सकुशल बचाया तथा भागने की कोशिश कर रहे तीनों तस्करों को हिरासत में ले लिया।

आरोपियों ने बताया कि वे पत्थलगांव और कांसाबेल क्षेत्र से गौ वंशों को खरीदकर जंगल के रास्ते झारखंड बॉर्डर तक ले जा रहे थे, जहां से उन्हें वाहन में लोड कर रांची पहुंचाया जाना था। पुलिस द्वारा दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।

घटना पर थाना सिटी कोतवाली में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6 एवं 10 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने तथा पर्याप्त सबूत मिलने पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार भगत, नगर सैनिक थानेश्वर देशमुख एवं रवि डनसेना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी के अनुसार जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद गौ तस्करी के विरुद्ध सतत जारी है।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम इस प्रकार बताया—
(1) आफताब राय, उम्र 25 वर्ष
(2) असलम राय, उम्र 40 वर्ष
(3) लगनू राम उरांव, उम्र 45 वर्ष
सभी निवासी – रातु, जिला रांची (झारखंड)



