सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा संविधान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें छात्रों के लिए भाषण प्रतियोगिता आयोजित किया गया|
जिसमें प्रथम स्थान पर कुमारी राधिका वडडे द्वितीय स्थान पर सुकपाल नाग एवं तृतीय स्थान पर पुष्पा नेताम रही। कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान एवं डॉ भीमराव अम्बेडकर के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्या अर्पण कर किया गया|
कार्यक्रम में राजेंद्र यादव, बी.डी. चांडक , गोपाल पासवान, डॉ मिंटू गौतम एवं समस्त कर्मचारियों ने उपस्थित होकर प्रस्तावना का वाचन छात्रों को कराया कार्यक्रम का आयोजन डॉ मीनाक्षी ठाकुर विभागाध्यक्ष द्वारा किया गया।



