गणेश भोय ब्यूरो चीफ जशपुर:-
जशपुर। नशे के खिलाफ जारी अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत जशपुर पुलिस ने दिनांक 29 नवंबर 2025 को थाना लोदाम क्षेत्र में दो ट्रक अवैध गुटखा सहित पकड़े। इस कार्रवाई में कुल 200 बोरी गुटखा बरामद की गई।
प्रारंभिक जांच में पाया गया कि ट्रकों के बिल्टी नंबर और गाड़ियों के नंबर में अंतर था, जिससे यह संकेत मिलता है कि गुटखा अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने मामले में बीएनएसएस की धारा 106 के तहत माल को जप्त कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस लगातार नशे के सौदागरों और अवैध कारोबारियों पर नजर रखे हुए है। मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर लोदाम पुलिस ने दो ट्रक—अशोक नीलेंड, क्रमांक UP 78-0511 और UP 78-KT 7986—को घेराबंदी कर रोका। तलाशी में प्रत्येक ट्रक से 100-100 बोरी गुटखा बरामद हुई।
पुलिस ने कहा कि माल की जांच और दस्तावेजों की पुष्टि की जा रही है, और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के सहयोग से की जा रही है।
यह कार्रवाई जशपुर पुलिस की नशे और अवैध वस्त्र कारोबार पर सख्त पकड़ का प्रतीक है।



