डे नारायण सिंह बघेल की रिपोर्ट :-
नारायणपुर: कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी बिपिन मांझी द्वारा कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ चौकीदार मुकुंदराम मेढ़ि़या का आकस्मिक निधन होने पर उनके आश्रित माता ललीता मेढ़िया को 50 हजार रूपये अनुग्रह राशि स्वीकृत कर दी गई है। कलेक्टर माझी द्वारा छत्तीसगढ़ वित्तीय अधिकार पुस्तिका भाग 1 के सरल क्रमांक 29 के प्रदत अधिकारों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर बिपिन मांझी द्वारा नायब तहसीलदार हरी प्रसाद भोय को अनुग्रह अनुदान राशि भुगतान करने निर्देशित किया गया है। नायब तहसीलदार द्वारा उनके घर जाकर अनुग्रह अनुदान राशि उनके माताजी को भुगतान किया गया।



