गणेश भोय ब्यूरो चीफ जशपुर :-
जशपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा–निर्देश पर जशपुर पुलिस धान खरीदी सीजन में सरहदी राज्यों से अवैध रूप से लाए जा रहे धान पर सख्त निगरानी बनाए हुए है। इसी सतर्कता के तहत पुलिस ने बीती रात बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 675 बोरी में लगभग 270 क्विंटल अवैध धान जप्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत 6 लाख 21 हजार रुपये बताई जा रही है। धान को कोचियों द्वारा झारखंड और उड़ीसा से छत्तीसगढ़ में खपाने की कोशिश की जा रही थी।

कार्रवाई का विवरण
03 दिसंबर की रात जशपुर पुलिस की अलग–अलग टीमों ने सरहदी मार्गों पर गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर चार वाहनों को पकड़ा—दो ट्रक और दो पिकअप—जिनमें भारी मात्रा में धान लदा हुआ था।
- लोदाम मंडी बैरियर और दुलदुला के लोरो बगीचा, NH-43 पर
- ट्रक CG04-PB-5744 से 300 बोरी धान
- ट्रक CG13-AQ-9432 से 250 बोरी धान
दोनों वाहनों में वैध दस्तावेज नहीं पाए गए।
ड्राइवरों की पहचान चंद्रकुमार (30 वर्ष, बिलासपुर) और महतीज (35 वर्ष, रांची) के रूप में हुई। उन्होंने धान को क्रमशः लोहरदगा और गुमला (झारखंड) से लाना स्वीकार किया।
- थाना तपकरा और थाना जशपुर क्षेत्र में पिकअप वाहन पकड़े गए
- पिकअप OD-14-S-9423 से 65 बोरी धान, चालक ओमप्रकाश चौहान (हाथीबेड, तुमला)
- पिकअप CG14-MN-0232 से 60 बोरी धान, चालक गोविंद राम (ग्राम सीकरी)
दोनों वाहनों में भी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। चालकों ने धान को उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले तथा झारखंड के चैनपुर से लाना बताया।
धान को जिला प्रशासन को सौंपा
पुलिस द्वारा जप्त किए गए धान को अग्रिम कार्रवाई हेतु जिला प्रशासन को सौंप दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस सरहदी राज्यों से हो रहे अवैध धान परिवहन पर लगातार नजर बनाए हुए है। धान कोचियों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



